मां तेरे सम्मान में उन्नाव की बिटिया मैदान में

0
138

उन्नाव।कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा मातृशक्ति पर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ, सदर विधायक आवास हरदोई पुल से भाजपा कार्यकर्ताओं और उन्नाव की सम्मानित मातृशक्तिया जिला कांग्रेस कार्यालय तक एक विशाल रैली निकाली
भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी जी ने कहा
हम सब एकजुट हैं और किसी भी कीमत पर मातृशक्ति के सम्मान पर आंच नहीं आने देंगे।
आज उन्नाव की बहनों-बेटियों ने सड़क पर उतरकर यह सिद्ध कर दिया कि भाजपा के नेतृत्व में मातृशक्ति का मान-सम्मान और सुरक्षा सर्वोपरि है।
सदर विधायक पंकज गुप्ता जी ने कहा
भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति का स्थान सर्वोपरि है। मां केवल परिवार की धुरी ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की असली ताकत है। कांग्रेस और उनके नेताओं द्वारा किया गया यह असंवेदनशील आचरण केवल प्रधानमंत्री जी की माता जी का ही अपमान नहीं, बल्कि पूरे देश की हर मां और हर बेटी का अपमान है

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, सदर विधायक पंकज गुप्ता जी हिन्दू वादी भाजपा नेता विमल द्विवेदी ,कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल , पूर्व मंडल अध्यक्ष सुशील तिवारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष साधना दीक्षित ,भाजपा नेत्री अनीता विमल द्विवेदी , पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मंजूलता अवस्थी , निशा अग्निहोत्री, प्रियंका शुक्ला, कल्पना त्रिवेदी , पवित्रा उपाध्याय , दिपिका बाजपेई , दीपा त्रिपाठी, निम्मी अरोड़ा, प्रीति शर्मा , मोनिका सिन्हा , लक्ष्मी जी, ममता द्विवेदी, बउवा अवस्थी, नीरज शुक्ला, विनय सिंह, सुरेंद्र जयसवाल, पंकज तिवारी, अखिल मिश्रा,
एवं अन्य सम्मानित भाजपा कार्यकर्ता एवं उन्नाव की मातृशक्तियों की मौजूदगी रही।

देखे फोटो ।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here