श्री गणेश महोत्सव में धार्मिक कार्यक्रमों से माहौल भक्तिमय हुआ

0
152

कानपुर।जनरल गंज स्थित श्री जगन्नाथ गली में राजा गणेश महोत्सव का रंगारंग आयोजन पूरे भक्तिभाव से चल रहा है। 27 अगस्त को गणेश प्रतिमा स्थापना के साथ शुरू हुआ यह 16वां वार्षिक आयोजन प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रमों से माहौल को भक्ति में रंग रहा है। वही राधा अष्टमी के अवसर पर शिवम जौहरी एंड पार्टी द्वारा श्याम बाबा का भव्य कीर्तन हुआ,जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु नाच-गाकर प्रभु के दरबार में लीन हो गए वही आने वाले दिनों में मंगलवार को अखंड रामायण पाठ,बुधवार को राजगद्दी व प्रसाद वितरण तथा 6 सितंबर को बप्पा की विदाई का भव्य समारोह होगा। इस मौके पर चंद्रकला अग्रवाल,अंबिका प्रसाद,अनिरुद्ध अग्रवाल,अनुराग अग्रवाल,अलंकार अग्रवाल,अभिनय अग्रवाल सहित शहर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत कर बप्पा का आशीर्वाद लिया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here