कानपुर।टेस्ट प्रिपरेशन की अग्रणी संस्था आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने अपने प्रमुख इनिशिएटिव एंथे 2025 (आकाश नेशनल टैलेंट हंट एग्ज़ाम) की शुरुआत का ऐलान किया है। कक्षा 5 से 12 तक के छात्रों को ध्यान में रखते हुए आयोजित होने वाली इस परीक्षा में स्टूडेंट्स को ₹250 करोड़ तक की स्कॉलरशिप (100% तक) और ₹2.5 करोड़ तक के कैश अवॉर्ड्स दिए जाएंगे। इस बार आकाश ने इन्विक्टस ऐस टेस्ट भी लॉन्च किया है, जो कक्षा 8 से 12 तक के छात्रों के लिए है और जी एडवांस्ड प्रोग्राम में एडमिशन का रास्ता खोलेगा। यह परीक्षा 7 सितंबर को ऑनलाइन व ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी। इसके अलावा ऑनलाइन स्लॉट 4 से 12 अक्टूबर और ऑफलाइन एग्ज़ाम 5 व 12 अक्टूबर को देशभर के 415+ सेंटर्स पर होंगे।रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन anthe.aakash.ac.in पर या नज़दीकी आकाश सेंटर पर ₹300 फीस देकर किया जा सकता है। शुरुआती आवेदन पर 50% की छूट मिलेगी।




