अकबरपुर लोकसभा सांसद देवेंद्र सिंह भोले से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा

0
140

सरसौल,कानपुर।नरवल तहसील के अंतर्गत, सरसौल और भीतरगांव ब्लॉक के पंचायत सहायक एग्रिटाइप डिजिटल क्रॉप सर्वे का विरोध कर रहे हैं। अकबरपुर लोकसभा सांसद देवेंद्र सिंह भोले से मुलाकात कर उनको ज्ञापन दिया
पंचायत सहायकों ने कई समस्याएं से अवगत कराया उनका कहना है कि अधिकतर सहायकों के पास उचित क्षमता का स्मार्टफोन या जीपीएस सपोर्टेड मोबाइल नहीं है। फील्ड में जाने से ग्राम सचिवालय का काम प्रभावित होगा। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग का यह कार्य उन पर थोपा जा रहा है पंचायत
सहायकों के द्वारा बताया गया कि प्रति गाटा और प्रति प्लाट के लिए दी जा रही राशि को अपर्याप्त है महिला पंचायत सहायकों की सुरक्षा और दस लाख का बीमा कवर की मांग की रखी ,और लेखपालों जैसी सुविधाओं की मांग पंचायत सहायकों द्वारा की गई
सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने पंचायत सहायकों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों से बात कर जल्द समाधान किया जाएगा।

ज्ञापन के समय उपस्थित रहे,

नितिन सिंह तोमर, शुभम सिंह, विष्णु कुमार, बीरू कुशवाहा, सुरभी तिवारी, अंजली, प्रीति, गरिमा, रंजीत कुमार, हिमांशु कुमार, सुजीत, अंशु, विष्णु कुशवाहा, प्रेरणा यादव, पवन, रितिक गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here