उन्नाव।प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले मा० प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 125 वें संस्करण का प्रसारण किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलें में सभी बूथों पर कार्यक्रम सुन इसे सरल ऐप पर रिपोर्ट किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘मन की बात’ के 125 वें संस्करण में लोकल फॉर वोकल पर जोर दिया। उन्होंने लोगों से स्वदेशी उत्पादों के इस्तेमाल की अपील की और कहा कि गर्व से कहो कि ये स्वदेशी है। आपदाओं पर बात की और दुख प्रकट किया। इस अवसर पर सेना द्वारा किए गए कार्यों की तारीफ भी की और उन्हें धन्यवाद दिया। जम्मू-कश्मीर की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने होनहार विद्यार्थियों के लिए बनाए गए प्रतिभा सेतु ऐप की चर्चा करते हुए कहा विभिन्न प्रतिभाशाली छात्र जो लगातार तैयारी कर कुछ अंकों से अंतिम मेरिट लिस्ट में नहीं आते उनको इस ऐप के माध्यम प्राइवेट कंपनी अपने यहां नौकरी दे रही हैं। मोदी जी ने कहा स्वदेशी के भाव को लेकर हमें आगे चलना है | एक ही मंत्र ‘Vocal for Local’, एक ही रास्ता ‘आत्मनिर्भर भारत’, एक ही लक्ष्य ‘विकसित भारत’।
जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने सफीपुर विधानसभा के मण्डल मे मंडल अध्यक्ष राम कृष्ण राठौर के नेत्रत्व मे बूथ संख्या 344 मे बूथ अध्यक्ष नितिन दीक्षित, शक्तिकेंद्र संयोजक गणेश शंकर बाजपेई, अश्वनी दिवाकर, कमल बाजपेई, मलखान सिंह, संदीप सिंह चौहान, ग्राम प्रधान जय प्रकाश बूथ समिति के सदस्यों व ग्रामवासियों के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना।
इसके उपरांत उन्होंने बूथ की बैठक कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम से हमें ऊर्जा मिलती हैं समाज सकारात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित होता है। हम संकल्प लें कि भारत को मजबूत करने के लिए जो सपना प्रधानमत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देखा है उसे आगे बढ़ाते हुए निजी जीवन आगामी त्योहारों में स्वदेशी और लोकल फॉर वोकल के साथ समान खरीदेंगे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा जहां बूथ सक्रिय है वहीं संगठन मजबूत है। क्योंकि सक्रिय बूथ ही विचारधारा के प्रसार और चुनाव में जीत के साथ संगठन के जनाधार विस्तार की गारंटी है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में पंचायत चुनाव होने है। इसके लिए हमें पूर्व तैयारी और पूर्ण तैयारी की नीति पर चलते हुए काम करना है। आगामी समय में सेवा कार्य, जनसम्पर्क अभियान तथा विशेष संगठनात्मक कार्यक्रमों को पूरी ऊर्जा तथा प्रतिबद्धता के साथ सम्पन्न करना है।
भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी अपने अपने आवंटित बूथों पर जाकर मन की बात के कार्यक्रम के प्रसारण को सुना।




