बांगरमऊ,उन्नाव।नगर के हरदोई – उन्नाव मार्ग से ब्लॉक कार्यालय तक जाने वाले संपर्क मार्ग की चौड़ाई अब 7 मीटर होगी। विधायक श्रीकांत कटियार ने विधि विधान से भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
विधायक श्री कटियार ने बताया कि नगर के हरदोई उन्नाव मार्ग से ब्लॉक कार्यालय और डाक बंगले तक जाने वाला मार्ग काफी संकरा और क्षतिग्रस्त है। जिससे नागरिकों को आवागमन में काफी दिक्कतें होती हैं। इसी मार्ग पर लोक निर्माण विभाग का अतिथि गृह भी है। अक्सर वीवीआईपी इसी मार्ग से गुजर कर अतिथि गृह तक जाते हैं। उन्होंने राहगीरों की समस्याओं के दृष्टिगत इस मार्ग की चौड़ाई के लिए लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखा था। निर्माण कार्य स्वीकृत होने के बाद आज चौड़ीकरण की शुरुआत हो गई है। जल्दी यह मार्ग बनकर तैयार हो जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल कुशवाहा, भाजपा नेता सरोज सिंह, मंडल अध्यक्ष अजय द्विवेदी, गोविंद कुशवाहा , राकेश गुप्ता, डॉ नीरज गुप्ता व विकास गुप्ता आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।




