उन्नाव।श्री दीपक भूकर पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में जनपद के सभी थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया तथा परिवार परामर्श केन्द्र व महिला हेल्पडेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराया गया तथा परिवार को टूटने से बचाया। तदोपरान्त महिला थाना से 05, थाना सोहरामऊ से 04, थाना बांगरमऊ से 03, थाना बिहार,थाना पुरवा, थाना बारासगवर,महिला रिपोर्टिंग चौकी बीघापुर, थाना बेहटामुजावर व थाना कोतवाली सदर से 01-01 जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया। उपरोक्त पुनीत कार्य में श्रीमती शिल्पी श्रीवास्तव पत्नी डा0 आशीष श्रीवास्तव (परिवार परामर्श केन्द्र समिति प्रभारी) सलाहकार डॉ0 अवसार अली, डॉ0 सगीर अहमद तथा पुलिस टीम में श्रीमती रेखा सिंह प्र0नि0 महिला थाना, श्री अजय कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर, हे0का0 वीरेन्द्र कुमार, म0उ0नि0 मीना कुमारी, म0हे0का0 राकुमारी गौतम, म0का0 पूनम, म0का0 प्राची चौहान, म0का0 दीपा, म0का0 शकुन्तला, म0का0 तरुण, म0का0 सीता यादव, म0का0 अर्चना, म0का0 पूजा चौधरी, म0का0 नीलम यादव, म0का0 सेविका, म0का0 दुर्गेश,म0का0 कीर्ति सिंह, म0का0 शिखा, म0का रेखा, म0का0 अंजली यादव का विशेष योगदान रहा।




