सरसौल,कानपुर। सरसौल कस्बे में भगवती मानव कल्याण संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा शुक्ला और राष्ट्रीय महासचिव अजय अवस्थी का जोरदार स्वागत किया गया। ढोल-बाजा और पुष्प वर्षा के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका अभिवादन किया। संगठन की ओर से 30 और 31 अगस्त को पुखरायां में दो दिवसीय चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
आयोजन का उद्देश्य,
– माता भगवती दुर्गा जी की चेतना जाग्रत करके मनुष्यता का निर्माण करना
– भारतीय संस्कृति और साधनाओं की पुनर्स्थापना करना
– राष्ट्रीय एकता व भाईचारे को बढ़ावा देना
– समाज में व्याप्त कुरीतियों व बुराइयों को दूर कर समाज कल्याण के कार्य करना
राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा शुक्ला द्वारा बताया गया है संगठन का मुख्यउद्देश्य नशा मुक्ति का संदेश देना है
जिससे देश और समाज के व्यक्ति नशा मुक्त हो, और इससे अपराधों में कमी आएगी और देश खुशहाल होगा।
देखे फोटो।





