पत्नी नें की पति की पिटाई, पुलिस नें भेजा जेल

0
88

असोहा, उन्नाव।थाना क्षेत्र के गांव पाठकपुर निवासी अविनाश पर गुरुवार रात पैसे ना देने के चलते पत्नी सरोजनी ने चारपाई के पावे से जोरदार हमला कर दिया था।परिजन उसे लेकर सीएचसी असोहा पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था।पिता राजकुमार की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी।शुक्रवार को पुलिस ने आरोपित सरोजनी को गोरिन्दा बाजार से पकड़ लिया।
एसओ निखलेश कुमार ने बताया कि आरोपित महिला को न्यायालय में पेश किया गया, जहा से जेल भेजा गया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here