लोकनगर के महाराजा के दरबार मे हुवा सुंदरकांड का आयोजन

0
144

उन्नाव।आज उन्नाव नगर के लोकनगर मे हिन्दू जागरण मंच के सह संयोजक राकेश राजपूत के आवास पर नर सेवा नारायण सेवा द्वारा आयोजित श्री गणेश महोत्सव मे लोक नगर के महाराजा के दरबार मे भव्य व संगीत मय सुंदर कांड का आयोजन हुवा जिसमे प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी, सदर विधायक पंकज गुप्ता, नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक व भाजपा नेता विमल द्विवेदी सांसद प्रतिनिधि अमितेश सिंह नंदू द्वारा भगवान श्री गणेश जी वी प्रभु श्री रामचंद्र जी की पूजा अर्चना कर जन कल्याण के लिए लिया आशीर्वाद।
विमल द्विवेदी ने बताया कि दिनांक 27 अगस्त गणेश चतुर्दशी से श्री गणेश जी की स्थापना की गई थी प्रतिदिन सायं काल महा आरती व सांस्कृतिक आयोजन होता है इसी क्रम में आज प्रातः सुंदरकांड का आयोजन किया गया था आगामी 2 सितंबर को शाम 7:00 बजे से जागरण का कार्यक्रम होगा व 3 सितंबर को प्रातः कन्या भोज व भंडारे के उपरांत 12:00 बजे श्री गणेश विसर्जन विशाल यात्रा निकली जाएगी।
श्री द्विवेदी ने सभी सनातनी भक्तों से आग्रह किया कि जागरण व विसर्जन यात्रा में अपना अमूल्य समय निकालकर अवश्य पहुचे व भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त करें व कार्यक्रम को भव्यता दिव्यता प्रदान करें।
सुंदरकांड अमर नाथ बाबा की परम भक्त आशीष पांडे जी की टीम द्वारा किया गया
इस अवसर पर नर सेवा नारायण सेवा की प्रदेश अध्यक्ष अनीता विमल द्विवेदी, जिलासंयोजक अजय त्रिवेदी,हिंदू जागरण मंच की वीरांगना अध्यक्ष ज्योति राजपूत, कल्पना तिवारी, नीलमणि सिंह, दीपा त्रिपाठी, एके दीक्षित,योगेंद्र तिवारी सहित सैकड़ो भक्तों द्वारा सुंदरकांड में सम्मिलित होकर प्रभु श्री राम जी व विघ्नहर्ता श्री गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त किया ।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here