नागरिक सुरक्षा कोर की ऑफिसर कमांडिंग की जिलाधिकारी ने ली वैठक, कहा आपदा सहित अन्य कल्याणकारी एवं सामाजिक जनहित के लिए कार्य करेंगी नागरिक सुरक्षा कोर कमेटी

0
118

उन्नाव।आज कलेक्ट्रेट के पन्नालाल सभागार में जिला अधिकारी श्री गौरांग राठी जी की अध्यक्षता में नागरिक सुरक्षा कोर के ऑफिसर्स कमांडिंग की बैठक की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर नागरिक सुरक्षा के उद्देश्य सामान्य परिचय, नागरिक सुरक्षा के उपाय, आपदा के दौरान आपदा के उपरांत की जाने वाली व्यवस्था, नागरिक सुरक्षा के आधारभूत सिद्धांत, सुरक्षा संगठन, नागरिक सुरक्षा सेवाएं, वार्डन सेवा सहित विभिन्न बिंदुओं पर गंभीरता से चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। नागरिक सुरक्षा के संबंध में विधिवत जानकारी नागरिक सुरक्षा कानपुर के डिप्टी कंट्रोलर श्री शिवराज सिंह ने दी। जिलाधिकारी जी ने बताया कि किसी भी आपदा के दृष्टिगत जनता के मनोबल को बनाए रखना जान माल की रक्षा करते हुए उत्पादन की क्षमता बनाए रखने के उद्देश्य नागरिक सुरक्षा कोर का गठन किया गया है। सभी संबंधित अधिकारी प्राथमिकता के साथ इस कार्य को करेंगे । कहा कि आपदा आने पर व आपदा के दौरान कौन-कौन कौन-कौन से कार्य किस विभाग को करने होते हैं वह सभी विभाग सक्रिय होकर कार्य करेंगे । कहा की मुख्य चिकित्सा अधिकारी आपदा आने पर घटनास्थल पर प्राथमिक चिकित्सा देना घायलों का इलाज करना तथा दुर्घटना में हताहत हुए व्यक्तियों को लाने ले जाने की व्यवस्था की जाती है। इसी प्रकार लोक निर्माण विभाग द्वारा आपदा में के दौरान मलबे में दबे हताहतों को निकालने की जिम्मेदारी होती है। मुख्य विकास अधिकारी महोदय जी द्वारा आपदा के दौरान मृत्को आदि के बारे में जानकारी रखना भोजन पेयजल और विश्राम स्थलों की व्यवस्था करना होता है। इसी प्रकार संभागीय परिवहन अधिकारी का कार्य आपातकाल के समय नगर की विभिन्न सेवाओं को वाहन की व्यवस्था करना करना होता है। उप जिला अधिकारी आपदा के समय समस्त क्षतिग्रस्त हुई संपत्ति को अपनी अभिरक्षा में सुरक्षित करने का कार्य करना होता है। जिला पूर्ति अधिकारी आवश्यक उपकरणों के लिए योजना बनाना व खाद्य सामग्री की व्यवस्था करना होता है। इसी प्रकार जिला स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा नगर क्षेत्र में किसी भी आपदा में मृत समूह को इकट्ठा कर उनकी पहचान कर उनके धर्म के अनुसार अंतिम संस्कार करना होता है । इस प्रकार अन्य कार्य भी संबंधित विभाग अधिकारियों द्वारा किए जाते हैं। अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे ने बताया कि नागरिक सुरक्षा कोर में वार्डन पद पर सेवा प्रदान करने वाले इच्छुक नागरिक आवेदन कर सकते हैं। आपदा सहित अन्य कल्याणकारी एवं सामाजिक जनहित के कार्यों में वह अपनी सेवाएं दे सकते हैं।

 

बैठक के अवसर पर अपरजिलाधिकारी नमामि गंगे श्री विधेस जी अपर जिला अधिकारी न्यायिक श्री अमिताभ यादव जी अपर पुलिस अधीक्षक जी सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज उप जिलाधिकारी सदर श्री क्षितिज द्विवेदी जी नागरिक सुरक्षा डिप्टी कंट्रोलर कानपुर श्री शिवराज सिंह सहित नागरिक सुरक्षा कोर से जुड़े हुए अधिकारी गण मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here