ग्रामीणों ने गूगल मैप कर्मियों को चोर समझकर पीटा,कार घेरकर ग्रामीणों ने बुलाई पुलिस,गांव में कर रहे थे जीपीएस टैगिंग

0
48

संवाददाता,घाटमपुर। साढ़ के महोलिया गांव में ग्रामीणों ने गूगल मैप कर्मियों को चोर समझकर पीट दिया। गूगल मैप कर्मी गांव में बिना किसी को सूचना दिये गांव की जीपीएस टैगिंग कर रहे थे। पिछले कई दिनों से हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान ग्रामीणों ने चोर होने के शक पर गाड़ी को घेरकर रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया है। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा निवासी अंकित कड़वे पुत्र शाखाराम ने बताया कि वह टच महिंद्रा कंपनी में एसोसिएट के पद पर कार्यरत है। उनकी कंपनी ने गूगल मैप के लिए जीपीएस टैगिंग का टेंडर लिया है, जिसके लिए वह गाड़ी में जीपीएस मशीन लेकर साढ़ थाना क्षेत्र में गांवों की जीपीएस टैगिंग के साथ फोटो अपलोड कर रहे थे, गुरुवार को जैसे ही वह लोग कार लेकर महोलिया गांव के अंदर से निकले तो कार में कैमरों को घूमता देख ग्रामीणों ने युवकों पर चोर होने का शक हुआ। बीते कई दिनों से हो रही चोरियों से परेशान ग्रामीणों ने पुनः कार को गांव में घूमता देखा तो घेरकर रोक लिया। और फोनकर पुलिस को घटना की सूचना दी। इस दौरान गूगल मैप कर्मियों और ग्रामीणों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों के बीच मारपीट हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया, इसके साथ ही गूगल मैप के लिए जीपीएस टैगिंग कर रहे लोगों को स्थानीय थाने में सूचना देने की बात कही। साढ़ थाना प्रभारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में चोरियों हो रही थी, इसके शक में ग्रामीणों ने रोक लिया था, ग्रामीणों को समझाने के साथ गूगल मैप की टैगिंग करने वाले लोगो से संबंधित थाने में सूचना देने के बाद गांव में टैगिंग करने को कहा गया है।
घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि सूचना मिली थी, साढ़ थाना प्रभारी को जांच के लिए भेजा है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here