उन्नाव।समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री राजेश यादव जी ने कटरी क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायज़ा लिया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेताओं ने स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझा और जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के नेता डॉक्टर शशांक शेखर शुक्ला और अन्य समाजवादी साथियों ने कुशाल पुरवा, मल्लाहन पुरवा, रतेइ पूरवॉ व् गहेर पुरवा के करीब १५० परिवारों को तत्काल महीने भर का राशन वितरित किया | इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजेश यादव ने भी खाने के सामान के किट वितरित किये |
उल्लेखनीय है की उन्नाव जनपद में बांगरमऊ विधानसभा के कटरी क्षेत्र में गंगा नदी के उफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कटरी के कई गांव जैसे की गदनपुराहार, धन्ना पुरवा, नया पुरवा, कुशल पुरवा, मल्हन पुरवा रतेइ पूरवॉ, गहर पूरवा सहित अनेक गाँव पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। इन गाँवों में पानी के तेज बहाव से खेत, घर और रास्ते सब डूब गए हैं। ग्रामीण अपने घरों के भीतर पानी भर जाने के कारण छतों पर शरण लेने को मजबूर हैं। पशुओं के चारे की भारी कमी और पीने के पानी की समस्या भी गंभीर रूप से सामने आई है।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष श्री राजेश यादव ने बताया की संकट के इस समय में समाजवादी पार्टी बांगरमऊ की जनता के साथ खड़ी है और समाजवादी पार्टी के नेता व् कार्यकर्ता जनता की हर संभव मदद करने की चेष्ठा कर रहे है | शशांक शुक्ला ने इस मौके पर प्रशाशन से प्रभावित परिवारों को तत्काल मदद पहुँचाने का आग्रह किया |
बाढ़ राहत कार्य में समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष श्री रामपाल कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष हाजी इरफ़ान व शिव शंकर वर्मा, समाजवादी महिला सभा से यशोदा निषाद, समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव विनय यादव, समाजवादी लोहिया वाहिनी से प्रदेश सचिव लव कुश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष प्रिंस यादव, मोहित लोधी, राहुल गौतम, वरिष्ठ समाजवादी नेतागण जैसे राधे लाल निषाद, ज़ाहिद खान, राधेश्याम यादव, सरवन यादव, मजदूर सभा विधान सभा अध्यक्ष राजा भाई, विधानसभा अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड सूरज निषाद, मोनू यादव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव शामिल रहे | इस अभियान को आयोजित करने में कुलदीप निषाद, यशोदा निषाद, पियूष मिश्रा व् शुभम सिंह का विशेष योगदान रहा ।
देखे फोटो।





