घाटमपुर एसडीएम ने प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण,बच्चों से पूछे सवाल,प्रधानाचार्या ने स्कूल की बताई समस्या,खंड विकास अधिकारी को निस्तारण के दिए निर्देश

0
109

संवाददाता,घाटमपुर।एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह ने गुरुवार को धरमपुर के प्राथमिक विद्यालय का दौरा कर मीना मंच में बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया,एसडीएम ने बच्चों से शिक्षा संबंधी प्रश्न भी पूंछे, “बच्चों ने सभी सवालों के सही जवाब दिए। बच्चों की जवाब से प्रभावित होकर एसडीएम ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों को टॉफी भी वितरित की।निरीक्षण के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या ने स्कूल की कुछ समस्याएं एसडीएम को अवगत कराई एसडीएम ने इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए खंड विकास अधिकारी से बात कर उन्होंने इन समस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर समाधान के निर्देश दिए हैं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here