हरियाणा के काली बने दंगल केशरी ,लखनऊ के बाबी को दी पटकनी

0
133

असोहा, उन्नाव।बुधवार को ब्लाक के दऊ स्थित भुइंया माता मंदिर प्रांगण मे जलविहार मेला व दंगल का आयोजन किया गया। दंगल का शुभारम्भ विधायक अनिल सिंह ने पहलवानों के हाँथ मिलवाकर कुश्ती के साथ किया। विक्की मर्दनखेड़ा ने सुमित लखनऊ को ,गोलू पूरनपुर ने अरुण बछरावां को ,सुरेन्द्र ने संजय कानपुर को ,मनोज गोरखपुर ने विपिन लखनऊ को ,इंद्रपाल ने तनवीर रायबरेली को और बंटी दिल्ली ने संजू कानपुर को पटकनी दी। दंगल मे लगभग 50 कुश्ती हुई। दंगल केसरी के लिये हरियाणा के काली और लखनऊ के बाबी के मध्य कुश्ती हुई जिसमें काली ने बाबी को पटकनी देकर दंगल केशरी बने। वहीं छोटी शील्ड के लिये लखनऊ के सर्वेश तिवारी और बदरका के दिलीप के मध्य कुश्ती हुई जिसमें सर्वेश तिवारी ने दिलीप को पटकनी दी। दंगल केशरी काली को 15 हजार रुपये और शील्ड व सर्वेश तिवारी को 5हजार और शील्ड प्रदान की गयी।
इससे पहले विधायक अनिल सिंह ने कहा कुश्ती भारत का पौराणिक खेल रहा है। ऐसे आयोजनों से युवाओ को जोश का संचार होता है और आपसी सौहार्द बढ़ता है।इससे पहले काजल सिंह ने आल्हा गायन कर उपस्थित लोगो मे जोश भरा।ग्राम प्रधान कुलदीप शुक्ला ने विधायक अनिल सिंह और प्रमुख आनन्द गुप्ता को अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान सोनू मिश्रा, भाजपा उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा शिवकुमार यादव,पिन्टू मिश्रा, दिनेश कनौजिया ,सोनू सिंह ,अजमेरी सिंह ,दिलीप ,राजू लोधी ,साधू रावत ,अवधेश आदि लोग मौजूद रहे।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here