असोहा, उन्नाव।भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे वित्तीय समवेशन सन्त्रपति अभियान के अंतर्गत आज ब्लॉक सभागार में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सोनालीदास महाप्रबंधक भरतीय रिजर्व बैंक लखनऊ ने लोगो को सम्बोधित करते हुए सरकाकर द्वारा चलाई जा रहि विभिन्न समाजिक सुरक्षा, प्रधानमंत्री जन धन योजना ,प्रधान मंत्री जीवन ज्योति योजना , प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना , अटल पेंशन योजना ,ओर अन्य सामाजिक योजनाओं पर विस्तार से बताया ।आंचलिक प्रबंधक बैंक आफ इंडिया से आर के गौतम ने ग्रामीणों को इन सभी योजनाओ से जुड़ने तथा री के वाई सी प्रक्रिया को पूरा करने के लिये लोगो को प्रोत्साहित किया । शाखा प्रबंधक आनन्द शर्मा ने कहा कि ग्रामीण भारत में अब डिजिटल लेनदेन पर ज्यादा आत्म निर्भर हो रहा है उन्होंने कहा कि आज के तकनीकी युग मे डिजटल धोखाधड़ी से बचने तथा इसमें लोगो को जागरूक होना अति आवश्यक है ।
इस दौरान शंकर लाल शाखा प्रबंधक , शुभम मिश्र ,शखप्रबन्धक ,यादवेंद्र प्रताप सिंह , गौरव कुमार ,प्रतीक यादव धनंजय सहित अन्य बैंक अधिकारी तथा गुड्डू भदौरिया , शुभाष रावत , सन्दीप यादव , भगवान बक्श लोधी ,पुनीत सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे ।




