सफीपुर के राजा विध्नहर्ता सिद्धविनायक गजानन जी महाराज का आगमन हो चुका है

0
147

उन्नाव।सफीपुर के मोटेश्वर महादेव मंदिर स्थित बाबू भगवती चरण वर्मा पार्क में सफीपुर के राजा विध्नहर्ता सिद्धविनायक गजानन जी महाराज का आगमन हो चुका है।17 वर्ष पूर्व नगर के निवासी अप्रवासी भारतीय दीपक विमल एवम राम सजीवन विमल एवम उनके सहयोगियों द्वारा शुरू किया गया श्री गणेश महोत्सव प्रति वर्ष नई ऊंचाइयों को छू रहा है।विधायक बंबालाल दिवाकर के संरक्षण वाली सार्वजनिक श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति सफीपुर के तत्वाधान में नगर एवम क्षेत्र में यह गणेश महोत्सव अपनी भव्यता एवम दिव्यता की नई पहिचान बना चुका है।1सितंबर तक चलने वाले इस श्री गणेश महोत्सव में प्रति दिन नई नई आकर्षक झांकियां,जागरण, एवम सुंदर काण्ड जैसे धार्मिक प्रयोजन होंगे।आज से शुरू महोत्सव के प्रथम दिवस एवम प्रथम पाली में प्रिंट एवम इलेक्ट्रानिक मीडिया से जुड़े पत्रकार बंधुओ के साथ श्रद्धालु जनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए विधि विधान से गणेश जी का पूजन अर्चन कर महोत्सव का शुभारंभ किया।आयोजन समिति के राम सजीवन विमल,आशीष विमल ने सभी का अभिनंदन किया।वरिष्ठ पत्रकार कमलेश गुप्ता,अनुज दीक्षित,धर्मेंद्र मौर्या,अनुराग तिवारी,धर्मेंद्र सिंह नान्हा ,सिद्धार्थ दीक्षित,राहुल,अजय सिंह,सोनू श्रीवास्तव,जितेंद्र सिंह “संजय”,विक्रम,अनुज गौड़,आदि पत्रकार शामिल रहे।

देखे फोटो ।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here