संवाददाता,घाटमपुर।सजेती थाना क्षेत्र के अमौली गांव में घर की दीवार से छत में चढ़कर बिना जाल के आंगन से घर में दाखिल चोरों ने बलवीर सिंह के घर बक्से को छत में ले जाकर बक्से का ताला तोड़कर पत्नी मान कुमारी 2 झुमकी 10 ग्राम, लाकेट 05 ग्राम, अंगूठी 05 ग्राम सोने पायल दो जोड़ी 200 ग्राम चांदी की बिटिया गीता के कान के टप्स 05 ग्राम, चैन 15 ग्राम, मंगलसूत्र 10 ग्राम, 2 अंगूठी 05 ग्राम, सोने की तोड़िया चांदी 100 ग्राम 6 हजार नकदी बहू सृष्टि की एक हार 15 ग्राम, चार चूड़ी 30 ग्राम, चैन 15 ग्राम, माला 15 ग्राम, मंगलसूत्र 15 ग्राम, माँग बेंदी 05 ग्राम सोने सहित कमरपेटी 250 ग्राम, पायल 250 ग्राम चांदी के साथ 21 हजार नकदी चोरी कर ले गए! वही एक घर छोडकर पड़ोस पड़ोस में रह रहे दूसरे भाई राम खिलावन सिंह उर्फ पप्पू सिंह के घर से अलमारी लाकर तोड़कर 20 हजार नकदी सहित लाखों के जेवरात चोरी हो गए हैं! सुबह जागे परिजनों ने घर का सामान बिखरा देख चोरी की घटना समझ पाए 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची सजेती पुलिस ने चोरी घटना की जांच पड़ताल की है! सजेती थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी मौके पहुंचकर जांच पड़ताल की गई है! जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।




