संवाददाता,घाटमपुर।तहसील क्षेत्र के मूसानगर रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के जनसेवा केंद्र संचालक के विरुद्ध सैकड़ो की संख्या में लोग एकत्रित हो कर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौपते हुये समस्या से जल्द निस्तारण की गुहार लगाई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार घाटमपुर कस्बे के मूसानगर रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के जनसेवा केंद्र संचालक पर खाता धारकों ने सैकडो की संख्या में एकत्रित होकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है कि जनसेवा केंद्र संचालक ने मजदूरों किसानों का लाखों रुपये हड़पकर फरार हो गया था जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की थी जिससे पीड़ित दर- दर भटकने को मजबूर है इस दौरान पीड़ित महिला ने रोते हुए बताया कि उसने अपनी बेटी कि शादी के लिये दो लाख रुपए जमा किया था समय से रुपये न मिलने से उसके बेटी की शादी टूट गई लेंकिन अधिकारी अभी भी मामले को संज्ञान नहीं ले रहे हैं।
वीडियो न्यूज।




