संवाददाता,घाटमपुर। के गोपालपुर क्रासिंग के पास अधेड़ ने ट्रेन से कटकर अपनी जान गंवा दी। शादी के कई वर्ष बाद बच्चे का न होने से अधेड़ परेशान चल रहा था, सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनो को सूचना देने के साथ अधेड़ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। एक वर्ष पहले भाई ने घर में आग लगाकर जान दे दी थी।
घाटमपुर थाना क्षेत्र के परास गांव निवासी 52 वर्षीय संजीव तिवारी की शादी लगभग 27 वर्ष पहले मधु के साथ हुई है थी, शादी के कई वर्ष बीतने के बाद भी उनकी कोई संतान नहीं हुई। जिसके चलते वह परेशान रहते थे। उन्होंने कई बार डॉक्टर से संपर्क किया लेकिन कोई परिणाम नहीं हासिल हुआ,बच्चे न होने से वह मानसिक रूप से परेशान रहा करते थे। मंगलवार देर रात वह घर से किसी को बिना बताए निकल आए थे। जिसके बाद बुधवार सुबह अधेड़ ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। लखनऊ जबलपुर एक्सप्रेस के लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर को ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की कटने की सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने घटना की सूचना घाटमपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनो को सूचना देने के साथ अधेड़ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है! पुलिस जांच में सामने आया कि बच्चे न होने के चलते अधेड़ परेशान रहता था। हादसे के बाद से पत्नी मधु और मां ज्ञाना देवी का रो- रो कर बुरा हाल है। घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि अधेड़ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।
मां ज्ञाना देवी के अनुसार उनके दो बेटे थे, एक बेटे ने लगभग 12 वर्ष पहले घर पर आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी, आज दूसरे बेटे ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। मां ज्ञाना देवी रो- रो मेरा तो परिवार ही उजड़ गया। मेरे परिवार का अब कोई सहारा वाला नहीं बचा है। मैं अकेले जिंदा रहकर क्या करूंगी। मौजूद परिजन उन्हें ढांढस बंधाते रहे।
देखे फोटो।





