घाटमपुर में सड़क हादसा: बाइक सवार दो की मौत,”कंटेनर ने बाइक सवार को मारी टक्कर,चालक गाड़ी छोड़कर भागा,भीम आर्मी के कार्यकर्ता घाटमपुर से जा रहे थे जहानाबाद

0
144

संवाददाता,घाटमपुर। सजेती थाना क्षेत्र के भदवारा में तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार को टक्कर मारते हुए मौके से भाग निकला। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों मृतक भीम आर्मी के कार्यकर्ता थे, चार बाईकों से सभी जहानाबाद जा रहे थे। सूचना पाते ही भीम आर्मी के कार्यकर्ता घाटमपुर सीएचसी पहुंचे। सजेती पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के साथ दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कंटेनर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला।
घाटमपुर थाना क्षेत्र के नगर निवासी अरविंद बौद्ध अपने साथी जाजपुर निवासी राजीव, घाटमपुर निवासी नौशाद, व शिवम् यादव, आशिक समेत घाटमपुर नगर के शिवपुरी पश्चिमी निवासी 32 वर्षीय देवेंद्र पुत्र स्व.अशोक कुमार अपने साथी जाजपुर निवासी 20 वर्षीय अभिषेक उर्फ रविशंकर को चार बाईकों में साथ लेकर जहानाबाद एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे थे, तभी मुगल रोड पर सजेती थाना क्षेत्र के भदवारा के पास चन्दापुर मोड़ पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 32 वर्षीय देवेंद्र व 20 वर्षीय अभिषेक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। भीम आर्मी के कार्यकर्ता की मौत की सूचना मिलते ही आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष भारत भूषण फौजी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और परिजन घाटमपुर सीएचसी पहुंचकर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी!
जानकारी मिलते सर्किल फोर्स घाटमपुर सीएचसी पहुंचा।
घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय व सजेती थाना प्रभारी अवधेश कुमार प्रजापति ने परिजनों को कार्रवाई करने का आश्वासन देकर दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लिया है। घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि परिजनों को समझाने के साथ दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।
मृतक देवेंद्र की पत्नी रीता गर्भवती है। देवेंद्र की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व हुई थी, अभी कोई संतान नहीं है। युवक की मौत के बाद से पत्नी सहित परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक अभिषेक दो भाई है। अभिषेक की मौत के बाद से छोटे भाई अंश बाबू, मां फूलन देवी, बहन शीला सहित समूचे परिवार का बुरा हाल है।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here