हार जीत की बाजी लगा रहे जुआरियों को सजेती पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
112

संवाददाता,घाटमपुर।सजेती थाना क्षेत्र गांव सूखापुर स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के पास दाएं तरफ़ खाली पड़े मैदान में हार जीत की बाजी लगा रहे तीन जुआरियों,”ज्ञानी पुत्र रमेश चंद्र 23 वर्ष, अनुराग पुत्र कृष्ण मुरारी 21वर्ष, नीरज कुमार प्रजापति पुत्र राजू प्रजापति 36 वर्ष को दबिश देकर मौके पर माल फड़ ताश गड्डी के साथ सजेती पुलिस ने पकड़ लिया उपरोक्त जुआरियों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 284/2025 धारा 13 उ. प्र. सार्वजनिक जुआं अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।
सजेती थाना प्रभारी अवधेश कुमार प्रजापति ने बताया जुआं खेलने की मिल रही सूचना को त्वरित संज्ञान में लेते हुए चार उप निरीक्षकों उ.नि.धर्मा कुशवाहा उ.नि. राजेंद्र वर्मा उ. नि. बृजेंद्र पटेल, उ.नि.गणेश शंकर पाठक ने दबिश देकर मौके से तीन जुआरियों को पकड़कर वैधानिक कार्रवाई की गई।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here