संवाददाता,घाटमपुर।अनियंत्रित लोडर बाइक सवार को टक्कर मारते हुए कुचलकर खड्ड में जा पलटा। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर हुई मौत। घटना से नाराज ग्रामीणों ने घटनास्थल पर हंगामा शुरू कर दिया, मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनो को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराकर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दुःखद घटना से परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है।
घाटमपुर थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव निवासी 22 वर्षीय सुमित पुत्र ओमप्रकाश गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता था, युवक कुछ दिन पहले छुट्टी पर घर आया था। सोमवार को सुबह सुमित घर से बाइक में पेट्रोल डलवाने की बात कहकर निकला था, युवक ने फायर स्टेशन के सामने स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर वापस घर लौट रहा था, तभी घाटमपुर की ओर से आ रहा तेज रफ्तार लोडर अनियंत्रित होकर बाइक सवार को टक्कर मारते हुए कुचलकर हाइवे किनारे खड्ड में पलट गया। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनो ने हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनो को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत मामला कराकर पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,पुलिस घटना की जांच कर रही है। घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि सूचना मिली थी, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मृतक सुमित अपने पांच भाइयों ने सबसे बड़ा था, सुमित ने एक साल पहले सजेती थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव निवासी अल्का के साथ लव मैरिज की थी, इसके बाद से दोनों खुश थे, पत्नी अल्का ने बताया कि आज सुमित उसे कानपुर मूवी दिखाने के लिए लेकर जाने वाला था, लेकिन उससे पहले हादसा हो गया और वो मुझे हमेशा के लिए अकेला छोड़कर चले गए यह कहते हुए पत्नी अलका बेसुध हो जाती थी पास बैठी परिजन पड़ोसी महिलाएं उस पर पानी छिड़ककर उसे ढांढस बंधाती रहीं।
देखे फोटो।





