संवाददाता,घाटमपुर। कानपुर एडीजी ट्रैफिक सत्य नारायण ने घाटमपुर का दौरा कर कानपुर-सागर मार्ग पर हादसों को रोकने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। एडीजी ने बताया कि इस मार्ग पर डिवाइडर बनाने के लिए एनएचएआई से बात हो चुकी है।
एडीजी ने एसडीएम, एनएचएआई और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न की। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए बैरियर और स्पीड ब्रेकर लगाए जाएंगे। साथ ही दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य किया गया है। पीछे बैठने वाले को भी पहनना होगा हेलमेट
घाटमपुर आते समय एडीजी ने बिना हेलमेट के चल रहे करीब 10 दोपहिया वाहनों की जांच की। इनमें से किसी के पास भी ड्राइविंग लाइसेंस या वाहन के कागजात नहीं मिले। एडीजी ने चेतावनी देते हुए ऐसे वाहनों को जब्त लिए जाने की बात कही!
नौबस्ता से यमुना पुल तक के ब्लैक स्पॉट पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती जारी रहेगी। कस्बे के मुख्य चौराहे पर जाम की समस्या को भी हल किया जाएगा। इस दौरान एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह, डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार और एडीसीपी ट्रैफिक अर्चना सिंह मौजूद रहे।
देखे फोटो।





