सजेती पुलिस ने अवैध तमंचा जिंदा कारतूस सहित युवक को किया गिरफ्तार

0
120

संवाददाता,घाटमपुर।कानपुर कमिश्नरेट पुलिस आयुक्त द्वारा कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपराध की रोकथाम व वांछित वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के
लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस आयुक्त, दक्षिण जोन कानपुर कमिश्नरेट के कुशल निर्देशन व सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर के पर्यवेक्षण में 18 अगस्त दिन मंगलवार को खास मुखबिर की सूचना पर सजेती थाना प्रभारी अवधेश कुमार द्वारा टीम गठित कर थाना क्षेत्र के गांव सिधौल निवासी अभियुक्त राम सिंह पुत्र सुखलाल 35 को गांव के जाने वाले मुख्य रास्ते से कच्चे रास्ते पगडंडी से जाते समय, एक अदद तमंचा 315 बोर, एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है!
थाना सजेती इंस्पेक्टर अवधेश कुमार ने बताया कि खास मुखबिर सूचना से गांव सिधौल निवासी राम सिंह को एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here