ड्योढी घाट मैदान में कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन

0
39

सरसौल,कानपुर। महाराजपुर विकासखंड स्थित, ड्योढी घाट मैदान में ऐतिहासिक दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया, इस दंगल प्रतियोगिता में आसपास के कई जनपदों समेत विभिन्न प्रदेशों से पहलवान आए,
एमा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान सीतेश मिश्रा के द्वारा बताया गया कि दंगल की सैकड़ों साल की पुरानी प्रथा बराबर चलती चली जा रही है मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने पहलवानों को हाथ मिलवाकर दंगल की शुरुआत की। भाजपा जिला मंत्री विनय मिश्रा के द्वारा बताया गया कि , ड्योढी घाट में सैकड़ों साल पुराना बजरंगबली बाबा का मंदिर है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे,

जिला मंत्री विनय मिश्रा, ऐमा ग्राम पंचायत के प्रधान सीतेश मिश्रा,लक्ष्मी कांत निषाद, रानू शुक्ला,भाजपा वरिष्ठ नेता अजय प्रताप सिंह, प्रधान समरजीत सिंह यादव, कुलगांव चौकी प्रभारी अमित यादव सहित अनेक गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here