पतारा,घाटमपुर,कानपुर मेरा युवा भारत माय भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार कानपुर नगर के द्वारा विकासखंड पतरा में स्थित सुखदेवी बंसी बाबू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जहांगीराबाद पतारा में 79 में स्वतंत्रता दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया, गोष्ठी कार्यक्रम के साथ झंडारोहण और प्रभात फेरी का आयोजन भी किया गया, गोष्ठी कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक बाबू सिंह के द्वारा देश के वीर सपूतों के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात क्रमशः शिक्षकों और आमजनमानस के द्वारा भी चित्रों पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया गया, मेरा युवा भारत(माय भारत) की ओर से हिमांशु कुमार के द्वारा वीर सपूतों के देश की स्वतंत्रता में अहम भूमिका निभाने के विषय में बच्चों को जानकारी दी गई,
विद्यालय परिसर में सुबह 8 बजे प्रबंधक बाबू सिंह के द्वारा ध्वजारोहण किया गया प्रभात फेरी में भारत माता की जय ,महात्मा गांधी अमर रहे ,सुभाष चंद्र बोस अमर रहे, आदि नारों के साथ प्रभात फेरी का भव्य आयोजन किया गया
कार्यक्रम में मुख्य रूप से, विद्यालय प्रबंधक बाबू सिंह, मेरा युवा भारत (माय भारत) से हिमांशु कुमार, सतीश यादव, प्रशांत दीक्षित, सहायक अध्यापक जितेंद्र सिंह अध्यापक शिव मेर सिंह, अजीत कुमार ,अमित शर्मा कोमल यादव, सूर्य प्रताप पंकज साहू, मेहराज, अनिल कुमार, आकांक्षा शुक्ला और विभिन्न युवा मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।
देखे फोटो।





