सरसौल के बौसर गांव में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस, युवाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

0
79

सरसौल,कानपुर। विकासखंड स्थित , बौसर गांव के विराट सिंह और उनकी युवा साथियों के द्वारा शुक्रवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया।ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के द्वारा मिलकर ध्वजारोहण किया।इस दौरान तिरंगा यात्रा बाइक रैली युवाओं द्वारा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा टौंस बौसर से होते हुए महाराजपुर टिकेश्वर मंदिर, से सरसौल कस्बा के प्रमुख मार्गो से होते हुए, फिर टौंस बाउंसर में संपन्न हुई। ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में युवाओं ने जय हिंद-वंदे मातरम के नारे लगाए गए। देशभक्ति गीतों व नारों से क्षेत्र गुंजायमान हो गया।
हर साल 15 अगस्त को हम भारत की आजादी का पर्व गर्व के साथ मनाते हैं। स्वतंत्रता दिवस, भारत के लिए एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है, जो देश की आजादी और संप्रभुता का प्रतीक है, यह दिन ब्रिटिश शासन से मुक्ति और एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में भारत के उदय की याद दिलाता है।
बौसर गांव के रहने वाले युवाओं ने 30 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा निकाल कर समस्त जन मानस को यह संदेश दिया कि हम सबको एक जुट हो करके देश को शिखर पर ले जाने के लिए हम सभी को सबका साथ सबका विकाश और सबका विश्वास नारे के साथ एक जुट होकर देश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा यह 30 किलो मीटर की तिरंगा यात्रा देश के नाम समर्पित है वही इस तिरंगा यात्रा के आयोजन में संगठन के साथ साथ करीब 1500 युवाओ ने भाग लिया यात्रा का उद्देश्य भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए “हर घर तिरंगा अभियान की ओर आप सभी के ध्यान को आकर्षित करना और प्रत्येक भारतीय परिवार व हर युवा को गर्व से भारतीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करना और एकता, देशभक्ति राष्ट्रीय गौरव की भावना जागृत करना है,

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ,विराट सिंह, अनुराग सिंह, अभिषेक सिंह, सूरज सिंह, आकाश सिंह, कल्लू पाण्डे, लक्की ठाकुर, आर्यन सिंह, ऋषी, दीपक राठौर, दीपक यादव, सोनू यादव, मोना पाण्डे शिवा ठाकुर आदि लोग मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here