घाटमपुर तिरहर पट्टी के समुही प्राथमिक विद्यालय में डिजिटल शिक्षा के बढ़ते कदम, कंप्यूटर प्रशिक्षण पूरा करने वाले छात्रों को मिले प्रमाण पत्र

0
46

संवाददाता,घाटमपुर। ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय समुही भटपुरवा में सृजन एक सोच संस्था द्वारा संचालित स्मार्ट क्लास के विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा पूर्ण करने वाले छात्रों को वितरित किए गए शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान संघ जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह परिहार का विद्यार्थियों ने साहसिक परेड के साथ स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान श्री परिहार के साथ वीरपुर प्रधान शेरभान सिंह, वैकुंठ बाजपेई, श्याम सिंह राजावत, स्योंदी प्रधान शत्रुघ्न सिंह बघेल, जैतीपुर प्रधान नीरज सिंह परिहार, लालू सिंह आदि ने अति पिछड़े क्षेत्र की मिट्टी के नौनिहालों के भीतर छुपी प्रतिभा को देखकर सभी ने जमकर सराहना की! इस दौरान श्री परिहार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना इस समय की आवश्यकता है। उन्होंने सृजन एक सोच संस्था के प्रयासों का आभार व्यक्त किया! संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट क्लास की सुविधा से बच्चों को कंप्यूटर और इंटरनेट से सीखने का अवसर मिल रहा है। इससे वे प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर अपने जीवन की सफलता के साथ देश सेवा के भी सुनहरे अवसर प्राप्त करेंगे।इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंध समिति व अभिभावकों ने विद्यालय के जर्जर भवन के पुनर्निर्माण के लिए सांसद देवेंद्र सिंह भोले को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या प्रियंका तिवारी, स्कूल स्टाफ और सृजन एक सोच के कार्यवाहक ओम प्रजापति सहित भारी संख्या में बच्चों के अभिभावक सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

देखे फोटो।

श्री परिहार को सांसद श्री देवेंद्र सिंह भोले के नाम ज्ञापन सौंपते विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here