संवाददाता,घाटमपुर।बुधवार देर शाम साढ़ भीतरगांव मार्ग स्थित स्कूल के पास तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से ऑटो सड़क किनारे खंती में पलट कर डूब गया हादसे को देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देते हुए ऑटो में फंसे चालक समेत सभी सवारियों को बाहर निकालकर स्थानीय पुलिस द्वारा सीएचसी भीतरगांव भेजा गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना के सलावतपुर निवासी विनीत कुमार 35 पुत्र भगवानदीन पत्नी रामजानकी 30 अपने पुत्र राज 14 तथा आंशू 12 के साथ तिलसहरी स्थित ससुराल से वापस सलावतपुर जा रहे थे जैसे ही साढ़ के आगे बढ़े तभी स्कूल आगे सामने से आ रहे अनियंत्रित लोडर ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे ऑटो खंती में भरे पानी में डूब गया।हादसे को देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और ऑटो में फंसे चालक समेत चारों को बाहर निकाल स्थानीय पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को सीएचसी भीतरगांव भेजा गया स्थानीय निवासियों ने बताया कि बीते वर्ष ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से हुई 26 मौतों का मंजर आज भी लोगों को याद है पुलिस के मुताबिक चालक सहित सभी सवारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।




