यमुना नदी में नहाते समय भाई-बहन की डूबने से हुई मौत, 6 वर्षीया बेटा और 11 वर्षीय बेटी के गहरे पानी में बहते समय, बचाने में बहन डूबी, एसडीएम ने दी परिजनों को धीरज बंधाते हुए हर संभव मदद का दिया आश्वासन

0
180

संवाददाता:घाटमपुर।क्षेत्र में मंगलवार को यमुना नदी में नहाते समय सगे भाई-बहन की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। दुःखद घटना से गांव में मातम पसर गया सूचना पर पहुंचे एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
कानपुर देहात के जुनिया गांव निवासी भूपेंद्र सिंह लखीमपुर की एक शुगर मिल में काम करते हैं। आठ अगस्त को वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ अपनी ससुराल रेउना थाना क्षेत्र के कटरी गांव अपने ससुर की तेरहवीं संस्कार में शामिल होने आए थे आए थे!मंगलवार की सुबह भूपेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ यमुना नदी के किनारे पहुंच गए! इस दौरान उनकी 11 वर्षीय बेटी आराध्या और 6 वर्षीय बेटा विश्वनाथ नहाने लगे। तभी विश्वनाथ का पैर फिसलकर वह गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के प्रयास में आराध्या ने भी छलांग लगा दी, लेकिन तेज धारा में पहुंचते ही दोनों बहते हुए पानी में डूब गए।
हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाने पर स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों को पानी से बाहर निकाल कर आनन-फानन में उन्हें सीएचसी घाटमपुर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बेटी के बाद काफी मन्नत के बाद बेटा जन्मा था। लेकिन कुछ ही पल में दोनों बच्चों की जान जाने से परिवार गहरे सदमें में है। गांव के लोग भी इस घटना से बेहद स्तब्ध हैं! और लगातार दुःखी परिवार के घर पहुंचकर सांत्वना दे रहे हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह भी सीएचसी पहुंचकर परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा देते हुए,,”उन्होंने प्रशासन की ओर से आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की बात कही।
घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि सूचना मिली थी, दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।

देखे फोटो।

परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाते घाटमपुर एसडीएम अविचल प्रताप सिंह।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here