कानपुर।खुशहाल बेटियां खुशहाल समाज समिति द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन कार्यक्रम संयोजिका लक्ष्मी शुक्ला एवं सरिता गुप्ता द्वारा काकादेव स्थित एक रेस्टोरेंट में किया गया। वही उन्होंने बताया इस पर्व का उद्देश्य सभी सदस्यों को उनकी सुहाग और सौभाग्य की कामना करना है,और समाज में एकता और सौहार्द की भावना को बढ़ावा देना है। सभी सदस्य पारंपरिक परिधान और मेंहदी रचा के आए
पारंपरिक लोक गीतों और नृत्य की प्रस्तुतियां दी। झूलों से सजे परिसर में हरियाली और उल्लास का वातावरण देखने लायक था। सभी सदस्यों ने जलवा जलवा पर कैट वॉक किया एवं सावन क्वीन प्रतियोगिता रखी गई जिसमें सभी को पीछे छोड़ते हुए को सोनू खंडेलवाल सावन क्वीन चुना गया। सुनीता श्रीवास्तव को प्रथम उपविजेता चुना गया नीता शर्मा को द्वितीय उपविजेता और क्षमा त्रिपाठी,रीता दीक्षित को सांत्वना चुना गया मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष एकता मिश्रा एडवोकेट अध्यक्ष प्रीति सिंह सचिव अर्चना मिश्रा कोषाध्यक्ष अपर्णा शुक्ला सह कोषाध्यक्ष लक्ष्मी शुक्ला उपाध्यक्ष सरिता गुप्ता कामिनी दीक्षित समीक्षा मिश्रा नीता शर्मा साधना दीक्षित रसना सिंह ज्योत्सना चंदेल सोनिया वालिया सुषमा अरोड़ा राधा रानी गौरी सिन्हा दीपाली सिंहा ममता गुप्ता रश्मि मिश्रा चित्रा निगम रेनू मिश्रा आदि लोग उपस्थित रही।




