उन्नाव।आज मुख्य विकास अधिकारी कृतिका राज के औचक निरीक्षण से खण्ड विकास अधिकारी श्वेता त्रिपाठी सहित सभी अन्य जिम्मेदार सहमे सहमे बने रहे।कई कर्मचारी निरीक्षण के दौरान लापता रहे।उन्होंने फैमली आईडी निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई ।ब्लाक मुख्यालय के निरीक्षण के बाद मुख्य विकास अधिकारी कृतिका राज खण्ड विकास अधिकारी को साथ ले क्षेत्र भ्रमण पर निकली कर क्षेत्र पंचायत द्वारा कराए गए कार्यों एवम गौ संवर्धन केंद्र का निरीक्षण किया।मवई भान ग्राम पंचायत में समूह द्वारा संचालित हाट मिक्स प्लांट का निरीक्षण किया।सीडीओ के प्रश्नों का जवाब जिम्मेदार नही दे पाए। मुख्य विकास अधिकारी क्षेत्र के मखदूम नगर,लहबर पुर गांव भी पंहुची।रुक रुक कर हो रही बरसात के बीच सीडीओ के औचक निरीक्षण के चलते लापरवाह कर्मचारियों में हड़कंप
मचा रहा।