अमौली,फतेहपुर।विकास खण्ड के अंतर्गत यमुना तटवर्ती क्षेत्र में बसे कई गांव जो बाढ़ की चपेट में आए हुए थे।जिनमें क्षेत्रीय विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल,बिंदकी विधायक जय कुमार जैकी,ब्लॉक प्रमुख,शासन प्रशासन ने सहित क्षेत्र में निरीक्षण कर ग्रामीणों को राहत सामग्री सहित मुआवजे दिलाने का आश्वासन दिलाया है। लेकिन अभी तक राहत सामग्री और घर गिरे का मुआयना नहीं हुआ है। वहीं सोमवार को बाढ़ क्षेत्र के परसेंढा गांव में वार्ड न019 से जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ब्रजेश पटेल उर्फ़ गब्बर सिंह ने मौके में पहुँच कर ग्रामीणों को खाद्य सामग्री बाटी और आगे और मदद करने का भरोसा जताया।ग्रामीणों ने बताया अभी तक जो भी प्रतिनिधि निरीक्षण के लिए आये है सिर्फ आश्वासन देकर लौट गए है।अभी तक कोई राहत सामग्री ही नही बल्कि गिरे हुए घरो का जायजा तक नही लिया गया है।कुछ ग्रामीण बोले 2023 में भी बाढ़ जैसे हालत आए थे।मौके में अधिकारी निरीक्षण भी किया था लेकिन कोई मुवावजा नही मिला वैसे ही सिर्फ कागजों में लिखकर आश्वासन दे औपचारिकता निभाई जा रही है।
देखे फोटो।