संवाददाता,घाटमपुर। विधानसभा की विधायक सरोज कुरील ने रविवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने गांव कटरी और गडाथा में नाव में सवार होकर स्थिति का जायजा लिया। विधायक ने पूरे दिन ग्रामीणों के बीच रहकर उनकी समस्याओं का जमीनी निरीक्षण किया।विधायक सरोज कुरील ने प्रभावित लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने ग्राम अजगरपुर में बाढ़ पीड़ितों के लिए संचालित भोजन रसोई का भी निरीक्षण किया। विधायक ने स्वयं सरकार की ओर से दी गई राहत सामग्री और राशन किटों का वितरण किया।इस दौरान विधायक सरोज कुरील ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार और प्रशासन पूरी तत्परता से राहत कार्य में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पूरी कोशिश है कि प्रत्येक जरूरतमंद तक मदद पहुंचे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार राहत कार्य जारी है।
देखे फोटो।