स्टीमर से कानपुर डीएम ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, नाविक बोले साहब बीते वर्ष का नहीं मिला भुगतान, जल्द भुगतान का दिया आश्वासन

0
15

संवाददाता,घाटमपुर।यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से लगभग तीन मीटर ऊपर बह रहा है। इससे तटवर्ती क्षेत्र के गड़ाथा महुआपुरवा गांव के घरों में पानी घुस गया है, लगातार पानी बढ़ने से आधा दर्जन गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। कानपुर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने स्टीमर से गढ़ाथा गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी के दिशा निर्देश दिए हैं! साथ ही लोगों की समस्या को अविलंब निस्तारण करने को कहा है।
शुक्रवार दोपहर कानपुर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह यमुना तटवर्ती स्थित गड़ाथा गांव पहुंचे। यह गांव यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से डूब गया है। गांव के बीच में ऊंचाई में बने कुछ घर ही बचे है। यहां पर लोग अपनी अपनी छतों में गृहस्थी का सामान रखकर जीवन यापन कर रहे है। लगभग एक सैकड़ा परिवारों ने गांव से पलायन कर लिया है। गांव किनारे स्थित एक स्कूल में तहसील प्रशासन के द्वारा लोगों के ठहरने और उन्हें सुबह शाम नियमित भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। यहाँ बाढ़ प्रभावित लोगों से जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बातचीत कर लोगों से कहा कि इस आपदा की घड़ी में हम सब एक दूसरे का सहयोग करें! इस दौरान मौजूद नाविक गड़ाथा गांव निवासी अंकित, राजबहादुर, ऊदल निषाद, कल्लू, शोभे राजपाल नीलू उर्फ पप्पू आदि ने बताया कि इस साल फिर से गड़ाथा गांव यमुना नदी के बाढ़ के पानी से डूब गया है। यहां गांव में ऊंचाई की जगह के घरों में रहने वालों के लिए आने- जाने के लिए एक मात्र साधन नाविक होते है। लेकिन नाविकों का कहना है, कि बाढ़ के समय पर अधिकारी उन्हें रुपए दिलाने और हर संभव मदद करने का आश्वासन देते है। लेकिन बाढ़ का सिलसिला खत्म हो जाने के बाद उन्हें कोई भी नहीं पूछता है, उन्होंने पिछले साल बाढ़ में लगभग पंद्रह दिनों तक नाव चलाई थी, उन्हें उसका भुगतान तहसील स्तर से अभी तक नहीं मिला है।

जिलाधिकारी बोले- नाविकों का कराएंगे भुगतान

कानपुर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया है। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। ताकि बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगों को किसी तरह की समस्या न हो, बाढ़ आश्रय स्थल पर रुके लोगों को प्रशासन के द्वारा भोजन की व्यवस्था की गई है। नाविकों के द्वारा उनके भुगतान न होने की बात बताई गई है। जल्द ही नाविकों का भुगतान कराया जाएगा।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here