उन्नाव।बीती रात सिविल लाइन ओवर ब्रिज पर अपने दोस्त रोहित तनेजा के साथ बड़ा चौराहा जा रहे सिविल लाइन निवासी निखिल उर्फ आशु 24 वर्ष पुत्र विपिन गुप्ता लखनऊ नंबर की विधायक के पास लगी एक्स यू वी वाहन संख्या up 32 nc 0202 की जोरदार टक्कर के बाद ओवर ब्रिज से 25 फिट नीचे गिर कर बुरी तरह से घायल हो गया था। जबकि रोहित को भी गंभीर छोटे आई हैं।घटना की सूचना के बाद परिजन निखिल को लेकर पहले उत्तम अस्पताप गए जिसके बाद उसे कानपुर रिजेंसी ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।पोस्ट मार्टम के बाद आज कुछ देर पहले परिजन निखिल का शव लेकर घर पहुंचे।
जिसके बाद आवास पर शव को अंतिम दर्शन के लिए रखने के बाद पक्के घाट पर अंतिम संस्कार के लिए परिजन निकल गए।
आवास पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा भानू,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राम चंद्र गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा ममता द्विवेद्वी, ग्राम प्रधान राजेपुर राजू अवस्थी ,अधिवक्ता श्री कांत तिवारी सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।उल्लेखनीय है कि मृतक बी जे पी नेता मनीष गुप्ता का भाई था।वही जिले के सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कुछ देर पहले जिला अस्पताल पहुंच का घायल रोहित का हाल जाना।