उन्नाव।आज अपना दल एस उन्नाव की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन स्थान कलेक्टर गंज फाटक कुमार गेस्ट हाउस उन्नाव में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष लखनऊ मंडल अमरेश पटेल की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष जाटव आरoपी गौतम व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राम लखन पटेल विशिष्ट अतिथि शैलेंद्र पटेल पोनू उपस्थित रहे।जाटव आरoपी गौतम प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी नेता अपना दलित की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी ने सैनिक स्कूल, नीट,केंद्रीय विद्यालय में आरक्षण दिए जाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाकर आरक्षण दिलाने का कार्य किया। पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक दर्जा, जाति गणना जैसे मुद्दों को अमली जामा पहनाया गया। राम लखन पटेल राज्य मंत्री जी ने संगठन की समीक्षा करते हुए सभी की उपस्थिति पर विशेष ध्यान आकर्षित किया साथ में संगठन को गति देने के लिए विशेष बल दिया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने संगठन को गति देने के लिए पूरा समय अपना देने के लिए कहा और बताया कि सभी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को हल करने का पूरा प्रयास करूंगा। प्रदेश महासचिव बौद्धिक मंच ने स्वयं संचालन करते हुए डॉ सोनेलाल पटेल के द्वारा बोले गए एक-एक शब्दों का विस्तार से वर्णन किया।क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया जो मेरे साथ इतने लम्बे समय तक कंधे से कंधा मिलाकर चलते रहे। आज भी दल के साथ खड़े हैं दल की सदस्यता को बढ़ाने के लिए विशेष बल दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा लगभग दो दर्जन लोगों ने सक्रिय सदस्यता ली। अंत में अवधेश पटेल युवा नेता ने बैठक में आए हुए सभी का आभार व्यक्त करते हुए समापन की घोषणा की। बैठक को जिला महासचिव चौधरी जितेंद्र पटेल, जय सिंह पटेल, ओमकार मौर्य, जिला उपाध्यक्ष डॉ राजेश पाल, विकास राजपूत, बॉबी पांडे, विधानसभा अध्यक्ष विकास पटेल,अजय पटेल, मनोज पटेल जोन अध्यक्ष विनोद कटियार, बलवंत सिंह आदि लोगों ने संबोधित किया। मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच वसीरजा ,जिला अध्यक्ष महिला मंच साधना पटेल, जिला अध्यक्ष सांस्कृतिक मंच कल्याण सिंह लोधी, जिला अध्यक्ष व्यापार मंच जगन्नाथ बौद्ध, जिला सचिव कुंवरपाल आर्य, बंसीलाल अर्कबंसी, अमन शर्मा, दिलीप दिवाकर, सरोज तिवारी, सुधा सिंह दिवाकर आदि लोग उपस्थित रहे।
देखे फोटो।