उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के द्वारा चकेरी पुलिस टीम को माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मानित

0
139

चकेरी,कानपुर।उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी के द्वारा चकेरी पुलिस टीम को माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया , आदर्श व्यापार मंडल के द्वारा मुख्यमंत्री योगी जी का आभार व्यक्त किया गया। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की सरकार में गुंडागर्दी नहीं चलेगी और बहन-बेटियां सुरक्षित महसूस कर रही हैं। पुलिस टीम की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने कहा कि कमिश्नर महोदय, पुलिस उपायुक्त पूर्वी महोदय और अन्य अधिकारियों की कड़ी मेहनत से ही यह संभव हो पाया है। हाल ही में सनिगवां में छात्रा से छेड़खानी करने
वाले आरोपित आदित्य गुप्ता को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया था। व्यापार मंडल के पदाधिकारी द्वारा पुलिस टीम को आभार एवं धन्यवाद दिया और उनके कार्यों की प्रशंसा की। इस कार्यक्रम के दौरान आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस टीम के साथ मिलकर क्षेत्र में सुरक्षा और शांति बनाए रखने का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में पुलिस टीम की कार्यशैली की सराहना की गई और भविष्य में भी इसी तरह के प्रयास जारी रखने की अपेक्षा की गई।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से , जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ,श्याम सुंदर, शिवांशु वर्मा, अभय गुप्ता, दुगैंद्र शुक्ला, रविक सोनी, शुभम शर्मा, परमानंद पटेल, रामकृष्ण पटेल, जितेंद्र प वर्मा, धर्मेंद्र दीक्षित, संतोष म गुप्ता, श्याम अरोड़ा, मयंक वर्मा ने इत्यादि पदाधिकारी मौजूद रहे।

देखे वीडियो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here