कानपुर: पशु व्यापारी से लूटपाट और मारपीट मामले में 11 पुलिसकर्मी सस्पेंड

0
47

कानपुर। पशु व्यापारी मोहम्मद उजैर से मारपीट और 10,000 रुपये लूटने के आरोप में 11 पीआरवी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। एडीसीपी साउथ की जांच में दोषी पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। जांच में पाया गया कि पुलिस कर्मियों ने बिना किसी घटना के अपनी लोकेशन को चेंज किया और यह लोकेशन घटनास्थल वाली जगह पर मिली। ऐसे ‌11 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। जिन पर यह भी आरोप है कि पशु व्यापारियों के साथ मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। सस्पेंड होने वाले पुलिस कर्मियों में सभी पीआरबी के जवान है। जो थाना चकेरी और हनुमंत विहार से संबंधित है। डीसीपी साउथ में बताया कि पशु व्यापारियों की शिकायत पर मौके पर पहुंची बर्रा पुलिस ने व्यापारियों का मेडिकल करवाया है। जांच की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी मोहम्मद यूजैर पशु व्यापारी है। जो बीते शनिवार को सरसौल से पशुओं को खरीद करके रामादेवी होते हुए भौंती की तरफ जा रहा थे। इसी बीच बर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत फ्लाईओवर पर बने कट के पास पीआरबी 7058 थाना चकेरी ने गाड़ी को रोक लिया। पीछे से पीआरबी 6504 और 7055 थाना हनुमत विहार भी मौके पर पहुंच गई। पशु व्यापारियों ने बताया कि पीआरबी जवानों ने उन्हें धमकी दी कि गाड़ी लेकर जाना हो तो प्रत्येक पुलिसकर्मियों को पांच-पांच सौ दो।

व्यापारी उजैर ने बताया कि पैसा देने से इंकार करने पर पीआरबी जवानों ने उन्हें और चालक लक्ष्मण को गाड़ी से खींच लिया और पिटाई शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि दो सौ दे सकते हैं। उजैर के अनुसार पुलिस वालों ने कहा कि वह पांच सौ रुपए से कम नहीं लेंगे। इसके बाद उन्होंने गाड़ी को जब्त कर लिया और 10 हजार लूट लिए। पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

पुलिस विभाग की तरफ से बताया गया कि, दिनांक-12 जुलाई 2025 को थाना बर्रा क्षेत्र अंतर्गत अर्जुन आई हॉस्पिटल के पास बर्रा कट फ्लाई ओवर पर एक पिकअप वाहन (संख्या- UP 81 FT 5696), जिसमें मवेशी (भैंस) लदे थे, उसको पीआरवी पुलिस टीम द्वारा रोके जाने का प्रयास किया गया।

इन पुलिस कर्मियों की गई कार्रवाई
जिन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई उनमे पीआरवी 7058 (थाना चकेरी), मुख्य आरक्षी ऋषिराजन, आरक्षी हरिओम, महिला आरक्षी रिकी रानी, आरक्षी चालक अतुल सचान, पीआरवी 6504 (थाना हनुमन्त बिहार), मुख्य आरक्षी अमीर हसन, आरक्षी सोनू यादव, महिला आरक्षी आराधना, मुख्य आरक्षी चालक प्रदीप कुमार, पीआरवी 7055 (थाना हनुमन्त बिहार), मुख्य आरक्षी  अजय कुमार यादव, आरक्षी उमाशंकर दीक्षित और मुख्य आरक्षी चालक आनन्द कुमार को निलंबित किया गया है।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here