संवाददाता,घाटमपुर। देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री राकेश सचान ने साढ़ स्थित डिफेंस कॉरिडोर इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत संकल्प को साकार करने में साढ कॉरिडोर का विशेष योगदान है!
डिफेंस कॉरिडोर देश को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का काम करेगा। यह परियोजना राज्य के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगी। युवाओं को रोजगार के नए अवसर सृजन होंगे!
यह परियोजना मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल अभियानों को मजबूती प्रदान करेगी। इससे स्थानीय उद्यमों को प्रोत्साहन मिलेगा। तकनीकी विशेषज्ञता का विस्तार होगा। राज्य की देश की सुरक्षा के साथ आर्थिक वृद्धि को गति मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव आलोक कुमार और मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन मौजूद रहे!