उन्नाव।आज दिनांक 24.06.2025 को कर्मचारी-शिक्षक संयुक्त मोर्चा, उत्तर प्रदेश एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद,उत्तर प्रदेश के आह्वाहन पर पुरानी पेंशन बहाली, 50 से कम छात्र संख्या के नाम पर परिषदीय विद्यालयों को मर्जर करने संबंधी षड्यंत्र का विरोध करने हेतु, संविदा/ठेकेदारी भर्ती प्रथा को बंद कराये जाने आदि 12 सूत्रीय मांगों के समाधान कराए जाने हेतु स्थानीय शाखा कर्मचारी-शिक्षक संयुक्त मोर्चा, जनपद शाखा-उन्नाव के सभी घटक संघों एवं परिसंघों के अधिकारियों, पदाधिकारियों, शिक्षकों कर्मचारियों द्वारा झाड़ी शाह बाबा मजार निकट कलेक्ट्रेट कार्यालय, उन्नाव में सरकार का ध्यानाकर्षण किए जाने हेतु एकदिवसीय भूख हड़ताल एवं सत्याग्रह आंदोलन किया गया, एवं अपराहन 2:00 बजे माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन आदरणीय जिला अधिकारी महोदय जी को सौंपा गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष एस पी सिंह, सचिव महेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह,उपाध्यक्ष रमेश चंद्र उपाध्याय, संरक्षक अशोक सिंह, अर्पित मिश्रा, कृष्ण शंकर मिश्रा,संजय कुमार कनौजिया,रिजवान साकिब, संत कुमार सुमन, जे पी दीक्षित, राजकरन यादव, सांई बाबा उर्फ उमेश चंद्र श्रीवास्तव, विवेक तिवारी, अतुल बाजपेई, हरिकिशोर गौतम, कृष्णा महतो , शैलेंद्र प्रताप, इं0अभिषेक गौतम,प्रवीण पटेल, अनिल शुक्ला, रामनरेश वर्मा, अशोक त्रिवेदी, दिवाकर त्रिपाठी, आशुतोष कुमार , शिव शंकर, ममता यादव, पूजा यादव, अमित, शिवराम सिंह,नदीम अहमद,सुनील सिंह कुशवाहा,अमिता देवी, शालिनी कुमारी, सुलेखा, गुलनाज बानो, आरती देवी, लक्ष्मी, बृजेश मिश्रा, संजय बहादुर सिंह,कमर आफताब, सौरभ राज भारती,पीयूष गुप्ता, रमेश चंद त्रिवेदी, हरिओम सिंह, अजय प्रताप सिंह, सुनील भारती, दिनेश पटेल,विकास कुशवाहा,कृपा शंकर, देश दीपक द्विवेदी, विनोद दीक्षित ,सर्वेश कुमार, अवधेश कुमार ,मनीष कुमार, श्याम सुंदर ,कृष्ण कुमार रावत, वीरेंद्र गौतम, मनोज कुमार गुप्ता, प्रवीण नाथ, आशीष सिंह, संजीव संखवार, प्रदीप वर्मा, सुरेंद्र प्रकाश आदि शिक्षक कर्मचारी गण उपस्थित रहे।