असोहा,उन्नाव।ब्लॉक क्षेत्र के गांव तेजीखेड़ा मजरे कांथा में सोमवार 2 बजे से 5 बजे तक डॉ०स्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में वन विभाग द्वारा पौध रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में पहुंची वन विभाग नवाबगंज रेंजर हिमांद्री कुरील ने जामुन का पेड़ लगाकर पौध रोपण की शुरुवात की। जहां नीम,पीपल,जामुन,आंवला आदि के कुल 51 पौधे रोपित किए गए।हिमांद्री कुरील ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम से हम सभी को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।रेंजर ने पौध रोपण के बाद रख रखाव के लिए ग्राम वासियों से सहयोग की अपील की है।
इस दौरान ग्राम पंचायत कांथा प्रधान सुनील लोधी,वन दारोगा मोहित दुबे,प्रीति पटेल,जितेंद्र पांडेय,मोनिका तिवारी,अशोक कुमार, कंधई लाल आदि लोग मौजूद रहे।




