विक्रमखेड़ा गांव की बेटी प्रियंका कश्यप बनीं पुलिस आरक्षी, पूरे गांव में जश्न का माहौल

0
36

उन्नाव।के विक्रमखेड़ा गांव की बेटी प्रियंका कश्यप ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। पुलिस आरक्षी पद पर चयन होने के बाद गांव में हर्ष और गर्व की लहर दौड़ गई है। जैसे ही प्रियंका को नियुक्ति पत्र मिला, पूरे गांव में जश्न का माहौल छा गया।
विदाई से पहले प्रियंका ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच गांववासियों ने उन्हें भव्य विदाई दी। इस अवसर पर प्रियंका के माता-पिता की आंखों में जहां गर्व था, वहीं बेटी की विदाई का भावुक क्षण उन्हें रुला भी गया।
उरई स्थित JTC ट्रेनिंग सेंटर के लिए रवाना होते समय प्रियंका ने कहा, “पूरी निष्ठा से करूंगी देश सेवा।”
गांव के बुजुर्गों और युवाओं ने इसे प्रेरणास्रोत बताते हुए प्रियंका की सफलता को मेहनत और समर्पण का परिणाम बताया। यह उपलब्धि न केवल प्रियंका की, बल्कि पूरे विक्रमखेड़ा गांव के लिए गर्व का विषय बन गई है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here