शादी के एक हप्ते बाद संदिग्ध परिस्थितियों में पति की मौत,शादी की खुशियां मातम में बदली

0
82
Oplus_131072

अमौली,फतेहपुर।चाँदपुर थाना क्षेत्र के केवटरा निवासी सुरेन्द्र पुत्र शिवनारायन उम्र लगभग 29 की संदिग्ध परस्थितियों में शनिवार को बीती रात में मौत हो गयी।घर के परिजनों ने बताया की रात्रि में सभी लोग एक साथ खाना खाकर सोये थे।सुबह भोर पहर जब आँख खुली तो मृतक का शव कमरे के अंदर रस्सी से लटकता देख सभी लोग बौचक्के रह गए।आनन फानन मृतक के शरीर को रस्सी से उतारा गया।घटना की जानकारी पूरे गांव में जैसे ही फैली तो सैकड़ों लोगो का मजमा लग गया।मृतक के पिता बहन पत्नी रोती बिलखती रही।गांव के ग्राम प्रधान परसेढा व मानेपुर ग्राम प्रधान की उपस्थिति में पंचनामा कर बिना पुलिस को बताये अंतिम संस्कार कर दिया गया।घटना की जानकारी गांव के ही किसी अज्ञात व्यक्ति ने 112 पुलिस को सूचना दी मौके में पहुँची पीआरवी मृतक के घर पहुँची तब तक मृतक के शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव से ही कुछ दूर यमुना नदी ले जा चुके थे।मृतक के परिजनों ने नजदीकी थाने व चौकी में कोई लिखित शिकायत न कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
मृतक की शादी बीते एक सप्ताह पूर्व 7 जून को गांव में अपने बड़ी बहन के यहाँ रह छोटी छोटी बहन सुधा के साथ करायी थी।दोनों के हाथों की मेंहदी भी नही छुटी थी।पति की मौत से पत्नी बिलख रही थी तो पिता बहन का रोरोकर बुरा हाल था।परिजनों में से मृतक के पिता ने बताया है की आखिर पुत्र सुरेंद्र ने आत्म हत्या क्यों की इसकी कोई जानकारी नही है।मृतक का परिवार खेती किसानी कर जीवन यापन करता था।माँ कई वर्ष पहले ही गुजर गयी थी।परिवार में पिता एक पुत्र व एक पुत्री ही केवल थे।पुत्र की शादी के बाद परिवार हंसी ख़ुशी से रह रहा था।अचानक खुशियां मातम में बदल गयी।
अमौली चौकी इंचार्ज दिग्विजय सिंह ने बताया है की मौखिक जानकारी मिली है।कोई लिखित शिकायत कर जानकारी नही प्राप्त हुई है।112 पर किसी ने सूचना दी है पुलिस गांव पहुँच कर जाँच की है।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here