उन्नाव।कोरोना काल 2019 से पहले लखनऊ से कानपुर के बीच अप_डाउन में लगभग 18 मेमो ट्रेनों का संचालन होता था। उसके साथ ही अन्य ट्रेनों का कानपुर से फैजाबाद इंटरसिटी ट्रेन ,,और कानपुर से बनारस वरुण ट्रेन चलती थी , जिनका संचालन रेल मंत्रालय ने बंद कर दिया गया था। जिससे हज़ारों दैनिक यात्रियों को यात्रा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना काल के बाद केवल दो मेमो ट्रेनों का संचालन हो रहा है। कोरोना काल के समय रेल मंत्रालय ने सभी मेमो ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था।दैनिक यात्रियों को कानपुर ,शुक्लागंज, मगरवारा, सोनिक, अजगैन, कुसुंभी, जैतीपुर, हरौनी,पिपरसंद,अमौसी, मानकनगर लखनऊ तक यात्रा करने के लिए बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कोविड खत्म होने के बाद रेल मंत्रालय ने धीरे धीरे ट्रेनों का संचालन शुरू किया। लेकिन मेमो ट्रेनों का संचालन बहाल नहीं किया गया। उक्त ट्रेनों का पुनः संचालन करने के लिए ज़िला दैनिक यात्री संघ उन्नाव के ज़िला अध्यक्ष मुर्तजा हैदर रिज़वी ने स्टेशन अधीक्षक उन्नाव उदय कुमार सिंह को रेलवे स्टेशन उन्नाव पर ज्ञापन दिया। श्री मुर्तजा ने कहा कि दैनिक यात्रियों की लाइफ लाइन कही जाने वाली लखनऊ से कानपुर के बीच चलने वाली सभी मेमो ट्रेनों का पुनः संचालन किया जाए। कर्मचारियों, छात्रों, मजदूरों ,किसानों ,अधिवक्ताओं,और व्यापारियों की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेमो ट्रेनों और कानपुर से फैजाबाद, कानपुर से बनारस वरुण एक्सप्रेस ट्रेन चलवाने की रेल मंत्रालय से मांग की।उन्होंने कहा कि उन्नाव रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन, अमृत भारत रेलवे स्टेशन का दर्जा प्राप्त है किन्तु ट्रेनों का संचालन बंद है। सुविधा के नाम पर ट्रेनों का अभाव है।




