जय माँ डेहवा देवी क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 शुरू

0
45

असोहा, उन्नाव।जय माँ डेहवा देवी क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 का आगाज आज शनिवार को माँ डेहवा देवी ग्राउंड असोहा में शुरू हुआ था। आज सोमवार तीसरे दिन का खेल 2 बजे शुरू हुआ।आज एक ही मुकाबला खेला गया। मुकाबला पाठकपुर बनाम सरैया प्राचीन के मध्य खेला गया। ट्रांस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सरैया ने 10 ओवर में महज 65 रनों पर ही सिमट गई। सरैया की तरफ से आदर्श ने सर्वाधिक 18 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाठकपुर की शुरुआत अच्छी नही हुई और 7 ओवर में महज 35 रनो पर ही सिमट गई। सरैया ने 30 रनों से मैच को जीत कर अपने नाम कर लिया। सरैया की तरफ से छोटू ने सर्वाधिक 5 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने।अयोजककर्ताओ मनोज गुप्ता, अजय सविता, बब्लू ,राहुल,हिमान्शु,हरसेन्द्र (गोलू) रोहित, सतीश अग्निहोत्री सभी ने मैन ऑफ द मैच का खिताब छोटू को मेडल पहनाकर दिया। सैकड़ो की संख्या में लोग मैच देखने पहुँचे ।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here