संवाददाता,घाटमपुर।उत्तर प्रदेश विधानभवन में अनुसूचित जाति, जनजाति और विमुक्त जातियों की संयुक्त समिति की बैठक हुई। सभापति श्रीराम चौहान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने क्षेत्र के विकास के लिए रखे कई प्रस्ताव
बैठक में सिंचाई और जल संसाधन विभाग के साथ गन्ना विकास विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। तिरहर पट्टी में यमुना नदी की ओर नई कैनाल बनाने का निर्णय लिया गया। इससे क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी।
सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए 20 नए नलकूप लगाए जाएंगे। साथ ही क्षेत्र में कई वर्षों से बंद पड़े 35 नलकूपों को रिबोर कर दोबारा चालू किया जाएगा। किसानों की सुविधा के लिए एक नया गन्ना क्रय केंद्र भी स्थापित किया गया है।नए किसानों का सर्वेक्षण कर उन्हें क्रय केंद्र से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए ऑनलाइन और पत्राचार दोनों माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है। यह व्यवस्था उन किसानों के लिए विशेष रूप से लाभदायक होगी, जो मोबाइल या डिजिटल संसाधनों का उपयोग नहीं कर पाते हैं। किसानों के लिए गए निर्णयों से घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र के हजारों किसानों को इन संसाधनों से सीधा लाभ मिलेगा।
देखे फोटो।