कानपुर।कोआपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर के आवाहन पर,पर्यावरण संरक्षण के लिये कोआपरेटिव इस्टेट औद्योगिक क्षेत्र में प्रतिवर्ष हजारों फलदार पौधे लगाये जाते हैं, जिसके कारण औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर न्यूनतम हो गया है। इस वर्ष चेयरमैन विजय कपूर ने दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र में 2100 फलदार बृक्ष लगाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है जिसका शुभारम्भ ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अजय कपूर ने उद्यमियों के साथ 21 फलदार बृक्ष लगाकर किया और वैश्विक पर्यावरण के संरक्षण और संवर्द्धन के लिये अधिक से अधिक बृक्ष लगाने का आवाहन किया। उन्होने बताया कि पर्यावरण के बारे में जागरूकता बढ़ाने और मानवीय गतिविधियों से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमें अपने पर्यावरण की रक्षा के लिए उठाए जाने वाले विभिन्न उपायों और कदमों की भी याद दिलाता है। ग्लोबल वार्मिंग हमारे पर्यावरण को प्रभावित करने वाला मुख्य कारण है, इसलिए, पर्यावरण को बचाना और उसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। साथ ही, हमें पर्यावरण को नष्ट करने वाली सभी प्रकार की शोषणकारी गतिविधियों को रोकना चाहिए, क्योंकि यह हमारे अस्तित्व और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बुनियादी ज़रूरत है। भाजपा नेता अजय कपूर ने इस प्रकार के पर्यावरण-हित के कार्यक्रम किये जाने के लिये कोआपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर और उद्यमियों की सराहना की और कहा कि वे जनहित के सभी कार्याे में उनके साथ हैं। अगर हम अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे, तो इससे प्रदूषण पर लगाम लगेगी और पर्यावरण को बचाने में मदद मिलेगी। चेयरमैन विजय कपूर एवं उद्यमियों ने अपनी अपनी फैक्ट्रियों के सामने अधिक से अधिक बृक्ष लगाने का संकल्प किया। इस कार्यक्रम में कोआपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर,वाइस-चेयरमैन सुरेश पुरी,हरीश ईसरानी,प्रेमराज, सुशील मोहन टकरू,नरेश पंजाबी,पम्मी खन्ना,विकेश गुप्ता, राजेश कत्याल,मनोज वोहरा,राजेन्द्र गुप्ता, अरूण जैन,मयंक विज,राजकुमार सबलोक,भारत पाल सिंह, भीमसेन,सुभाष सिंह,शिशिर चौरसिया,अवधपाल सिंह,राजकुमार वर्मा,प्रवीन विज दरोगा,ओम प्रकाश शर्मा,आर.के. नैयर,मनोज सक्सेना,सुरेश गोयल,अनूप कुशवाहा,कुलजीत सिंह,इन्दरपाल सिंह टोनी, शिव कुमार प्रजापति,नरेश विरमानी,सीताराम शुक्ला, अनिल श्रीवास्तव,पंकज गुप्ता,गुरविन्दर सिंह गप्पी, हरेन्दर सिंह डिम्पल,शिवेश दुबे,वीरेन्द्र अग्निहोत्री,अंश चन्देल,यशपाल सचान,मनीष सेठी,आदर्श गुप्ता,शुभाशीष भट्टाचार्या, कुलदीप शुक्ला,रवि शंकर शुक्ला आदि लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।