उन्नाव।एoपीoजेo (अपनी जनतांत्रिक पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉo आरoसीoमिश्र ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव पार्टी प्रदेश की सौ सीटों पर अपने प्रत्याशी उतरेगी मिश्र।
प्राप्त विवरण के अनुसार बुधवार नगर के मोहल्ला शीतलगंज में जिलाध्यक्ष के आवास पर कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने जागो भूमि पुत्रों जागो जन जागरण अभियान की खूबियों पर खुलकर बात की। प्रशासनिक अराजकता को लेकर राज्य सरकार पर तल्ख टिप्पणी भी की। पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र विक्रम सिंह के आवास पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में ब्लाक भर से पदाधिकारियों को बुलाया गया था।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जागो भूमि पुत्रों जागो जन जागरण अभियान के जरिए गांव गांव जाना होगा लोगों को अधिकारों के प्रति जागरुक करना होगा। हम अन्य से बेहतर है भरोसा कायम करना होगा। श्री मिश्र की मानें तो हर तरफ वातावरण निराशाजनक है प्रशासनिक अराजकता से आम आदमी भयभीत और दहशत में है। वहीं 2027 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने साफ किया कि पार्टी सौ सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। उन्नाव में भी वह कम से कम दो सीटें जीतेंगे।जहां सम्मेलन को प्रदेश अध्यक्ष अरविंद शर्मा खेखेड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष जयशंकर अवस्थी, विवेक श्रीवास्तव, मंजू पटेल, डा देवीरत्न वर्मा, डा दिनेश चंद्र गौतम, विनीत अग्निहोत्री, मानिक चंद्र तिवारी आदि ने संबोधित किया।संचालन जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र विक्रम सिंह ने किया। इस अवसर पर ज्ञान शुक्ल, सुशील मिश्र, रामआसरे, नेहा सिंह, अलका पटेल, अंजली गुप्ता, ममता, मनोज कुमार, मयंक शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।